महराजगंज में चार लोग फिर निकले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। बल्कि प्रकोप दिनोंदिन भयावह रूप लेता जा रहा है। आज सोमवार को क्षेत्र में एंटीजन टेस्ट किट के द्वारा कराई गई जांच में 23 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 4 पॉजिटिव निकले। वहीं आरटी पीसीआर के द्वारा टेस्ट कराने के लिए 12 नमूने भी लिए गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि, लोगों के इलाज करने के लिए महराजगंज सीएचसी के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर कमल प्रकाश श्रीवास्तव स्वयं पॉजिटिव पाए गए।

    आपको बता दें कि, सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों में अब तक 9 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ओपीडी बंद कर दी गई है। सीएससी में केवल टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज हुए एंटीजन टेस्ट में 23 लोगों के परीक्षण के उपरांत चार लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि सीएचसी में तैनात एक हेड क्लर्क, एक फार्मासिस्ट, एक टीवी वार्ड का कर्मी, x-ray टेक्निशियन फिजियोथैरेपिस्ट समेत 9 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं कोरोना टीका करण अभियान के तहत सलेथू गांव में 50 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी महराजगंज में भी 40 लोगों का टीकाकरण किया गया।

    कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने लोगों को आगाह किया है कि, वह सरकार के दिशा निर्देशों के तहत अनिवार्य रूप से मास्क पहने। सैनिटाइजर साथ लेकर चलें। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। यदि किसी प्रकार के कोरोना के लक्षण दिखे, तो तुरंत यहां सीएचसी पर आकर अपना चेकअप करावे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर दफ्तरों और सड़क बाजारों में भीड़ भाड़ का आलम दिखाई पड़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ