महराजगंज क्षेत्र में रविवार को फूटा कोरोना बम, एक ही परिवार के 5 समेत 6 लोगों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव।। Raebareli news ।।

एसकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र में रविवार को कोरोना का बम फूटा, जबकि आशा बहू समेत 6 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पाए गए लोगों में एक ही परिवार के 5 लोग भी शामिल हैं, इसके अलावा 133 लोगों का परीक्षण भी किया गया।

   आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज में तैनात बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि विगत 27 तारीख को आरटी पीसीआर द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट रविवार को आई जिसमें क्षेत्र के मांझ गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्य पॉजिटिव पाए गए। जबकि ओथी गांव की आशा बहू भी पॉजिटिव पाई गई है। 

   उन्होंने यह भी बताया कि, बीते शनिवार को आई रिपोर्ट में 3 लोग संक्रमित पाए गए थे, जबकि रविवार को 55 लोगों का आर टी पी सी आर जांच के लिए सैंपल लिया गया, और 78 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच की गई। एंटीजन किट से हुई जांच में सभी नेगेटिव पाए गए, उधर शनिवार को कोरीना टीका खत्म होने के बाद रविवार को टीकाकरण का काम नहीं हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ