रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी लिखने के मामले में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के रहने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र यशवंत सिंह ने गांव के ही रहने वाले सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानजनक टिप्पणी अंकित कर वायरल कर दिया है। जिससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस ने मामले की प्रथम सूचना धारा 507 आईपीसी और 66 आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।
कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ