ग्रामीण अंचलों में संजीवनी साबित हो रही है पंकज प्रसून की मुहिम "आओ गांव बचाएं"।। Raebareli news ।।

सार.........

◆रायबरेली के गांवों में कोविड केयर सेंटर खोल कर पंकज प्रसून ने जीता लोगों का दिल

◆पंकज प्रसून की मुहिम आओ गांव बचाएं लोगों में जगाई आशा की नई किरण।

◆कुमार विश्वास की मदद से पंकज प्रसून के द्वारा चलाई जा रही मुहिम "आओ गांव बचाएं" लोगों के लिए साबित हो रही वरदान।

विस्तार........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कुमार विश्वास ट्रस्ट की मदद से विख्यात कवि पंकज प्रसून की अगुवाई में चलाई जा रही मुहिम "आओ गांव बचाएं" के तहत ब्लाक महराजगंज के हसनपुर गांव में कोविड-19 केयर सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इस सेंटर पर हसनपुर गांव में 3 बेडों का आइसोलेशन वार्ड खोला गया है। जिसमें कोविड-19 के मरीजों के लिए इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने विश्वास ट्रस्ट और इस कार्यक्रम के कर्ता-धर्ता पंकज प्रसून के प्रति आभार जताया है।

    आपको बता दें कि, कोबिट केयर सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए पंकज प्रसून ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि, जल्द ही इस सेंटर को ऑक्सीजन सिलेंडर, राशन किट, उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि, विश्वास ट्रस्ट द्वारा देशभर में स्थापित सेंटरों की तरह यह सेंटर भी भविष्य में मिसाल कायम करेगा।

   इस सेंटर के प्रभारी के रूप में समाजसेवी आदित्य श्रीवास्तव ने पंकज प्रसून के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, जिस तरह से उन्होंने सुदूर ग्रामीण अंचल के हसनपुर गांव को चुनकर सेंटर के लिए चुनाव किया है, इसके लिए हजारों क्षेत्रवासी उनके प्रति सदैव आभारी रहेंगे। ग्रामीणों ने आदित्य श्रीवास्तव की भी सराहना करते हुए कहा कि, सेंट्रल संचालन के लिए उन्होंने मूलभूत सुविधाएं जुटाकर सराहनीय कार्य किया है।

    इसी क्रम में गांव के रहने वाले सुधांशु श्रीवास्तव, दशरथ पासी, यश चौधरी, धीरज शुक्ला, विनय सिंह, सक्षम और सार्थक ने कुमार विश्वास और पंकज प्रसून को सेंटर खोलने के लिए उनके गांव के चुने जाने पर गहरी खुशी जताते हुए आशा व्यक्त की है कि, इससे ग्रामीणों को बहुत बड़ी सुविधा की प्राप्ति होगी।   

    ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कवि पंकज प्रसून ने बताया कि, विश्वास ट्रस्ट की कोविड केयर किट में आइवरमेकटिन, पेरासिटामोल, डॉक्सीसाइक्लिन, pantop-d, जिंकोविट, विटामिन सी, विटामिन डी, कफ सिरप और हैंड सेनीटाइजर की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।

   इसके अलावा कोविड-19 केयर सेंटर पर ऑक्सीमीटर जरूरत पड़ने पर कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, वैपराइजर, मास, बेड उपलब्ध रहेंगे। 

   इसके अलावा केयर सेंटर पर ऑनलाइन देश के जाने माने चिकित्सकों जिनमें भोपाल से पदम श्री डॉ ज्ञान चतुर्वेदी, पीजीआई से डॉक्टर ज्ञानचंद, राजीव दिक्षित हॉस्पिटल से डॉक्टर दीनानाथ पटेल, एनबीआरआई से डॉक्टर संजीव ओझा एवं मनोचिकित्सक डॉ नेहा श्रीवास्तव आवश्यकता पड़ने पर परामर्श के लिए मौजूद रहेंगे। इस प्रकार से इस सेंटर को विधिवत संचालित किया जा रहा है। ताकि कोविड-19 से गांव में अब और लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। क्षेत्रभर में पंकज प्रसून के इस लोक कल्याणकारी प्रयास की लोग मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ