विवाहिता से दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हलोर गांव में एक विवाहिता को ससुराली पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से भगा देना की शिकायत सामने आने पर पुलिस ने पति सास ससुर व ससुर के भाई, ननद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कोतवाल रेखा सिंह ने स्वयं अपने हाथ में ले लिया है।

    आपको बता दें कि, शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली रुबीना बानो का विवाह 2017 में हलोर और गांव के रहने वाले सद्दाम पुत्र सलीम के साथ हुई थी। रुबीना का कहना है कि, उनके बाप ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही उसके पति सद्दाम, ससुर मोहम्मद सलीम, सास सलमा बानो, ससुर के भाई सुनव्वर अली के अलावा ननंद आफरीन बानो कम दहेज मिलने की बात को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। 

    विगत 26 तारीख को पांचो प्रतिपक्षी गणों ने जी भर के उसको मारा पीटा और घर से भगा दिया। तब से वह भटक रही है। आखिरकार उसने कोतवाल रेखा सिंह से मिलकर अपनी आपबीती बताई तो कोतवाल के निर्देश पर दहेज एक्ट और मारपीट जैसी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

    कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना के दौरान पाए गए तथ्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ