महराजगंज/रायबरेली: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने महराजगंज क्षेत्र के पत्रकारों को बधाई देते हुए सभी पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कोविड-19 के इस दौर में सभी पत्रकारों को सोनिया गांधी की ओर से मेडिकल किट भिजवाई है, और कहां है कि, देश में हिंदी पत्रकारिता का भविष्य काफी उज्जवल है।
आपको बता दें कि, किशोरी लाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा है कि, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करके ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। केएल शर्मा के इस संदेश के साथ महराजगंज ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रिंसू वैश्य की अगुवाई में मेडिकल किट पत्रकारों को भिजवाए। कांग्रेसियों में जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, युवा नेता अनुराग अग्रहरी, अरविंद चौरसिया, राघवेंद्र वर्मा, अंकुर जायसवाल आदि ने पत्रकारों से मिलकर सोनिया गांधी की मेडिकल किट उन्हें प्रदान की।




0 टिप्पणियाँ