महराजगंज/रायबरेली: बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी फिरोज अहमद कुरैशी की टीम ने महराजगंज नगर सीमा में हाल ही में शामिल किए गए 4 गांव के सैकड़ों वासियों को हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क और साबुन निशुल्क वितरित किए, और लोगों से करोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
आपको बता दें कि, यहां सभासद गण अंकुर बैश्य, मोहम्मद कौसर, बजरंगी पासी, चुरामणि पासी, मोहम्मद कलाम सहित नगर पंचायत के सभी सभासदों ने घेरा, सुखईं का पुरवा, मूंडू का पुरवा, हनुमानगढ़ी आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को अपनी ओर से निशुल्क हैंड सेनीटाइजर, फेस मास्क और साबुन की टिकिया प्रदान की। सभासदों ने लोगों से अपील की है कि, वह अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले, जब भी निकले मास्क लगाकर, हैंड सैनिटाइजर साथ में रखकर निकले, तथा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की दूरी कम से कम 2 मीटर अवश्य होनी चाहिए। इन तरीकों को अपनाकर ही कोरोना महामारी को परास्त किया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि, बीएसपी नेता फिरोज अहमद कुरैशी ने आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी है। बीएसपी नेता कुरैशी ने बधाई देते हुए कहा कि, आज से 195 साल पहले 30 मई को उदंत मार्तंड के नाम से जिसकी शुरुआत हुई वह "उगता सूरज हिंदी पत्रकारिता" आज भी जगमगा रही है। उन्होंने कहा कि, महराजगंज सहित उन सभी पत्रकार साथियों को इस अवसर पर बधाई देना चाहता हूं, जो अपनी निष्पक्ष लेखनी एवं निर्भयता के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर समाज में अलख जगा रहे हैं। इससे एक मजबूत समाज के निर्माण के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने में भी पत्रकारिता एक अहम जरिया बन गया है। साथ ही मैं पत्रकारिता की भूमिका को सभी क्षेत्र में आवश्यक भी मानता व स्वीकार करता हूं। श्री कुरैशी ने कोरोना काल में अपनी सेवाएं दे रहे पत्रकारों का आदर करते हुए कहा कि, कोरोना काल में अपने प्राणों की परवाह किए बिना निरंतर अपनी सेवाएँ दे रहे, समस्त पत्रकार बंधुओं को वे “हिंदी पत्रकारिता दिवस” की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।







0 टिप्पणियाँ