मऊ के प्राथमिक विद्यालय, अमृत सरोवर, पंचायत घर व निजी संस्थाओं में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बीच मां भारती के वीर सपूतों को किया याद

सार.........

⭕ कंपोजिट विद्यालय कैड़ावा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने फहराया तिरंगा।

विस्तार.........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकल गई। तत्पश्चा ध्वजारोहण और प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम के बीच 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख व मऊ प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह और विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर अवस्थी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर्षोल्लास के बीच फहराया गया। बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा मऊ स्थित अमृत सरोवर, पंचायत भवन, जनता विद्यालय, ऊंचेश्वर शिशु सदन विद्या मंदिर में भी पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित ग्राम प्रधान भेलई मौर्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के द्वारा गांव की देवतुल्य जनता की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर धारा के आभूषण पीपल, बरगद, पाकड़, शीशम, नीम आदि के पौधों का रोपण किया गया।

     आपको बता दें कि, स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख व मऊ प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर अवस्थी, शिक्षक बैजनाथ साहू, नीतू वर्मा, गीता देवी पांडेय, सीमा सिंह की उपस्थिति में मां भारती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन-पुष्प अर्पण तथा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने तिरंगे को सलामी दी तथा जोश के साथ भारत के महापुरुषों तथा वीर सपूतों को याद करते हुए नारे लगाए।

    इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों द्वारा वंदे मातरम्, नृत्य प्रस्तुति से झंडे को सम्मान दिया। विद्यालय प्रधानाध्यापक दयाशंकर अवस्थी ने स्वागत संबोधन में स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्यों को परिचित कराते हुए, विद्यार्थियों में देशभक्ति तथा समाज विकास की भावनाओं को विकसित करने के महत्व को अवलोकित किया। 

    मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताते हुए उनसे देश और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता के लिए कार्य करने का आवाहन किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद किया, तथा देश और समाज के विकास के मूल मंत्रों को उजागर करते हुए अपने विचार रखें एवं विद्यालय के अनुशासनात्मक वातावरण को भी सराहा।

     इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन, भाषण तथा कविता की प्रस्तुतियां दी गई, जिसे देख मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

     इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

     कंपोजिट विद्यालय कैड़ावा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने फहराया तिरंगा: 78वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर कैड़ावा कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, बच्चों ने हांथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए देशभक्ति के गीतों पर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, इंकलाब जिंदाबाद आदि नारे लगाए। तत्पश्चात इंचार्ज प्रधानाध्यापक विंधा प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। यहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ