रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक स्कूल के सामने अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
आपको बता दें कि, लखनऊ -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एस0जे0एस पब्लिक स्कूल के सामने एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के बगल में कीटनाशक दवा की सीसी बरामद हुई है। उसके दाहिने हाथ में रेनू यादव नाम लिखा हुआ है। मृतक का शव यहां पर कैसे आया इसकी जांच पुलिस कर रही है।
ग्रामीण हत्या कर शव के फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
इस बारे में थानाध्यक्ष ओपी तिवारी का कहना है कि, मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

0 टिप्पणियाँ