रजनीकांत अवस्थी
बछरावां रायबरेली: टांडा गांव में चोरों ने गुरुवार रात एक घर से चालीस हजार की नगदी समेत बारह लाख के जेवरात पार कर दिए। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक पवन यादव का घर टांडा गांव में बछरावां मौरावां हाईवे पर बना हुआ है। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया और घर के पिछले दरवाजे की कुंडी को खोलकर चोर घर में दाखिल हुए। बताते हैं कि, चोरों ने कमरे में सो रहे अंजनी को बाहर से बेलन लगा कर बंद कर दिया। फिर चोर बगल के कमरे में रखी अलमारी से जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए।
बकौल पीड़ित पवन यादव घर के निचले हिस्से में उनका छोटा भाई अंजनी सो रहा था। चोरों ने उसे कमरे में कैद कर दिया। फिर दूसरे कमरे में रखी आलमारी से चालीस हजार रुपये की नगदी, सोने टप्स, चांदी की हाफपेटी, छह जोड़ी चांदी के पायल, पांच सोने की जेंट्स अंगूठी, चार लेडिज सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी सोने के झुमका, मांग बेदी, तीन तोले सोने का हार, तीन सोने की चेन, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सुबह चार बजे के करीब जब उनकी पत्नी अनुपम की नींद खुली तो उन्होंने पीछे का दरवाजा खुला देखा। कमरे में आकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
यह देख घटना की सूचना घर के अन्य सदस्यों को दी। वही चोरों ने एक अटैची व बक्शा घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित बाग में ले जाकर खोला और उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। फिर अटैची व बक्सा वहीं छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ