न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल के बच्चे बने राधा-कृष्ण और ग्वाले

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण और ग्वालों के वेश धर जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों की राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर झांकी बनाई गई। वहीं राधा-कृष्ण के भजनों पर नांचते हुए बच्चों ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को भगवान कृष्ण के जन्म की जानकारी देने के साथ ही बधाई दी गई। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधक राजकुमार शर्मा और प्रधानाचार्या संध्या विश्वकर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

     आपको बता दें कि, स्कूल के प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने बताया कि, स्कूली बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर रास लीला से लेकर दही-हांडी का भी आयोजन किया। उन्होंने बताया कि, हिंदू धर्म के लोगों के लिए जन्माष्टमी एक प्रमुख त्यौहार है।

      प्रधानाचार्या संध्या विश्वकर्मा ने बच्चों को बताया कि, पौराणिक कथाओं के अनुसार श्री कृष्ण भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतारों में से एक है। माना जाता है कि, इस दिन सृष्टि के पालनहार श्री हरि ने अपने आठवें अवतार श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। देश भर में यह त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व का खास आयोजन भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और वृंदावन में देखने को मिलता है।

      जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भक्त व्रत का संकल्प लेते हैं और अगले दिन रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि के खत्म होने के बाद इस व्रत का पारण यानी इसे खोलते हैं। क्योंकि भगवान कृष्ण का जन्म रात 12 बजे का माना जाता है, इसलिए इस दिन कृष्ण की पूजा आधी रात को करने की परंपरा रही है।

      इस अवसर पर स्कूल के बडे से लेकर छोटे-छोटे बच्चों ने श्री कृष्ण-राधा के रंग में रंग संगीतमय कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया।

      स्कूल के शिक्षक सोनू पांडेय ने बताया कि, बच्चों के बाल कृष्ण की रास लीलाओं के नृत्यों ने श्री कृष्ण के बचपन को इस तरह पेश किया कि, जैसे बाल कृष्ण स्वयं सामने नजर आ रहे हो।

    इस मौके पर शिक्षिका पुष्पा वर्मा, शिवानी विश्वकर्मा, आराधना, अर्पिता, पूजा सोनी, गुड्डन देवी, विपिन कुमार, शिवकुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ