सड़क दुर्घटना में दो घायल, पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: एक पिकअप के अज्ञात चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार कर दो को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। चोटहिल ऑटो चालक की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है, मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

     आपको बता दें कि, दुर्घटना आज शनिवार 28 सितंबर 2024 की है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रमना चौराहे पर एक ऑटो जिसका नंबर यूपी 33 बीटी 5288 अपनी गति से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप यूपी 41 एटी 6122 ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक वादी गोकरन तिवारी पुत्र शिवराम तिवारी निवासी ग्राम पुरे लोकाई थाना डीह और उसमें सवार वादी का भतीजा हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक चिकित्सा के लिए सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पिकअप संख्या यूपी 41एटी 6122 के चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

      कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि, ऑटो चालक के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ