जहरीले सर्प के डसने से किशोर की मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज गांव स्थित भट्टे पर पिता के साथ सो रहे 14 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
     आपको बता दें कि, बिलासपुर के रहने वाले तेजराम यहां एक भट्टे पर ईट पथाई का काम करते थे। उनके साथ उनका 14 वर्षीय पुत्र सूरज भी रहकर पिता का सहयोग करता था। बीती रात पिता-पुत्र बच्चे के पास बनी झोपड़ी में लेटे हुए थे।
      अचानक रात 12:00 बजे सूरज ने बताया कि, उसे जहरीले सर्प ने काट लिया है। पिता उसको लादकर सीएचसी महराजगंज आया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि, सूरज की मौत हो चुकी है। इससे भट्ठे पर काम कर रहे अन्य लेबरों में हड़कंप मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ