पानी भरने के विवाद को लेकर दबंग ने महिला को गिराकर जमकर मारा पीटा मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सार्वजनिक नल पर पानी भरने गई महिला को दबंग ने न केवल पानी भरने से रोका, बल्कि उसकी सरेआम जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला घायल हो गई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
      आपको बता दें कि, मामला कोतवाली क्षेत्र के तकिया मजरे हलोर गांव का है। यहां की रहने वाली समीमुन्निशा पत्नी शेर मोहम्मद ने बताया है कि, वह अपने गांव में घर के पास लगे सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंड पंप पर पानी लाने गई थी। तभी वहां मौजूद शहीद पुत्र नूरई ने उसे पानी भरने से रोक दिया। महिला के यह कहने पर कि, यह तुम्हारा नल नहीं है, सरकारी है। वह पानी भरेगी। 
     इसी बात से क्रोधित होकर शहीद ने महिला को गिरा कर जमकर मारा पीटा और उसके साथ गाली-गलौज भी किया।
    मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि, महिला की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ