जिनका अन्नप्राशन नहीं हुआ है, ऐसे बच्चे दूध के लिए तड़प रहे हैं---
मिर्जापुर। कोरोना को जलकुंभी की तरह बहा ले जाने की प्रार्थना करते हुए कतिपय नियमित गंगा-स्नानार्थियों ने मां विंध्यवासिनी के धाम को जल्द-जल्द कोरोना-विहीन करने की प्रार्थना पवित्र तीर्थ नदी मां गंगा से की । साथ ही विगत कई दिनों से निगेटिव के मुकाबले पॉजिटिव मरीजों की संख्या को सद्य: नियंत्रित करने की भी कामना की।
सावन मास के प्रथम गुरुवार को भोर में कुछ गिने-चुने स्नानार्थियों ने मां गंगा के साथ देवाधिदेव महादेव की आराधना महामृत्युंजय मंत्र *ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बंधानान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्* से की ।
प्रार्थना का सम्मान हो त्रयम्बक महादेव- प्रार्थना करते हुए इन लोगों ने *शिवतांडव स्तोत्र* का भी पाठ करते हुए गुरुवार, 9 जुलाई को विंध्यधाम के नगर मिर्जापुर में गत दो दिनों से क्रमशः 27 और 17 मरीजों के आने से बेचैन लोगों को राहत देने के लिए इस ग्राफ को और नीचे करने की भी प्रार्थना की तथा महादेव को अर्जी लगाई की आज निगेटिव मरीजों की रिपोर्ट अधिक आए और पॉजिटिव की कम । यह संख्या विगत दो दिनों में 10 के घटाव को देखते हुए फिलहाल आज फिर 10 की संख्या में घटे तथा किसी भी स्थिति में 7 से अधिक न आए ।
देवगुरु वृहस्पति से भी प्रार्थना- इस अत्यंत सादगीपूर्ण प्रार्थना में देवगुरु वृहस्पति की भी आराधना गुरुवार को की गई।
त्राहि-त्राहि से बचाओ मां विंध्यवासिनी- मां विंध्यवासिनी से भी आर्त-भाव में प्रार्थना की गई कि 'मां, तेरी नगरी में अति छोटे बच्चे दूध के लिए बिलबिला रहे हैं । खासकर नगर के टटहाई और मुक़रीबाजार में 11 लोगों के संक्रमित होने से यह मुहल्ला गहरा हॉटस्पॉट बन गया है। जहां दूध नहीं पहुंच पा रहा है । इस इलाके में गोद के बच्चे जिनका अन्नप्राशन भी नहीं हुआ है, वे बिलबिला रहे हैं । कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ