रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अवध प्रान्त) महराजगंज इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए।
आपको बता दें कि, 9 जुलाई 1949 को बलराज मधोक द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई थी। इसी क्रम में स्थापना दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महाराजगंज इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क वितरण के अलावा वृक्षारोपण भी किया गया। लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील भी परिषद के पदाधिकारियों की है।
इस अवसर पर नगर मंत्री देवेंद्र सिंह उर्फ दीपेंद्र, माणिक, हरिकेष निर्मल, शिवम, शिवबरन, अनिल, वैभव, कर्मवीर, अमित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ