रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: श्री राम बाग खरहरा धाम में आने वाले हर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है, तथा प्रत्येक वर्ष आज के ही दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह उद्गार 4 जनवरी को क्षेत्र के श्रीराम बड़ा अखाड़ा खरहरा धाम पर आयोजित विशाल भंडारे को संबोधित करते हुए कूटी के महंत श्री श्री 108 महंत अश्विनी दास जी महाराज उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, यह भंडारा श्री श्री 108 महंत राम गुलाम दास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। क्षेत्र की सुविख्यात कूटी जोकि खरहरा धाम के नाम से सुप्रसिद्ध है, तथा विगत 62 वर्षों से खरहरा धाम पर प्रत्येक वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करते हैं, तथा निर्वाणी बड़ा अखाड़ा खरहरा धाम में पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं द्वारा मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसा लोगों और ग्रामीणों तथा श्रद्धालुओं का कहना है।
वहीं विशाल भंडारे के दौरान श्री राम बाग खरहरा धाम के महंत श्री श्री 108 अश्विनी दास जी महाराज ने दूरदराज से आए, साधु महंतों को ठंड के चलते कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सुविख्यात कूटी पर मत्था टेका तथा कहा कि, ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आस्था बढ़ती है, तथा आस्था के प्रतीक इस खरहरा धाम में आने से व प्रसाद ग्रहण करने से मन को शांति मिलती हैं।
इस मौके पर हीरालाल सेठ, पवन सेठ, धर्मराज, रामकिशोर, अंकित सिंह, डा0 कपूर, तेजभान यादव, पवन कुमार यादव, राम सजीवन यादव, मुकेश यादव, रामसनेही यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ