●जीआरपी के महिला स्टाफ ने प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
●पूजा ने बेटे को जन्म दिया
रजनीकांत अवस्थीदिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद रोजगार छिनने पर ट्रेन से वापस आ रहे एक प्रवासी की पत्नी का जंक्शन पर ही प्रसव हो गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जीआरपी के महिला स्टाफ ने प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
आपको बता दें कि, दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद फैक्टरी बंद हुईं, तो समस्तीपुर के विपिन कुमार परिवार समेत स्पेशल ट्रेन से घर के लिए रवाना हुए। जंक्शन पर शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे ट्रेन पहुंची, तो उनकी पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच में अन्य महिला यात्री भी थीं। प्रसव में समय न होने पर उन्होंने पूजा को जंक्शन पर उतारकर स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी का महिला स्टाफ पूजा के पास पहुंचा। जंक्शन के प्लेटफार्म पर पूजा का प्रसव कराया गया। पूजा ने बेटे को जन्म दिया।
इसके बाद जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। जीआरपी सब इंस्पेक्टर खड़क सिंह, कांस्टेबल मोनू, कृष्ण कुमार, महिला कांस्टेबल पिंकी आदि ने पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
------------------------------------------------------------------------
शिवाकांत अवस्थी
कुछ बीजेपी समर्थक यह सवाल कर रहे हैं कि, SK India News यह समाचार क्यों दिखा रहा है। तो समर्थक साहब!, आज मानवता समाप्त हो रही है। योगी सरकार की इमेज चमकाने की बजाय समाज सेवा पर ध्यान दीजिये। ऐसी खबरें जब सरकार, प्रशासन तक पहुंचती हैं, तो वो कदम उठाते हैं। क्या आप चाहते हैं कि, सरकार को कुछ पता ही ना चले?
------------------------------------------------------------------------

1 टिप्पणियाँ
SK india news इसमें गलत क्या दिखा रहा है?? कम से कम मानवीय संवेदना को जीवित कर रहा है। बेऔलाद सत्ताधीश परिवार का दर्द क्या जाने। भक्त अब भी हर तरह के आंकड़े छिपाने में लगे हैं।
जवाब देंहटाएं