बछरावां रायबरेली: चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर सड़क पार करते समय बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, तभी हाईवे से गुजर रहे एक कार सवार ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, घटना अभी थोड़ी देर पहले की है, रायबरेली जिले के थाना बछरावां क्षेत्र के चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर रात लगभग 8:30 बजे गजियापुर गांव के रहने वाले पोशाक यादव (22) पुत्र स्वर्गीय पंकज यादव एवं उसका चचेरा भाई कुलदीप (18) पुत्र शिवनंदन बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रघुनाथ खेड़ा जा रहे थे। वह दोनों मोटरसाइकिल से उतरकर रोड क्रास कर ही रहे थे कि, इसी दौरान अचानक अनियंत्रित अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक में गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे से गुजर रहे एक कार सवार ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पोशाक यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, मामले की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ